सिविल लाइंस के घने रिहायशी इलाके में एक घर में चल रही वेलडन इंडस्ट्री नाम की पेंटिंग ब्रश फैक्ट्री में मंगलवार दोहर भीषण आग लग गई। आग से फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में चीख पुकार मच गई। फैक्ट्री से आग की लपटें उठता देख आसपास के लोग भी थर्रा उठे।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद देर शाम तक किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस बीच फैक्ट्री के आसपास के घरों में मौजूद लोग सांसंे थामें आग के बुझने का इंतजार करते रहे। फैक्ट्री मालिक का दावा है कि दूसरी मंजिल पर एक कर्मचारी चाय बना रहा था।
इसी दौरान पास रखे केमिकल के डिब्बों ने आग पकड़ ली। हालांकि पुुलिस-फायर ब्रिगेड इंश्योरेंस क्लेम समेत तमाम पहलू जांच रहे हैं। सिविल लाइंस में जैन मंदिर के पास आलोक कुमार जैन का आवास है। आवास के पिछले हिस्से में ही वह वेलडन इंडस्ट्री नाम से पेंटिंग ब्रश की फैक्ट्री चलाते हैं।
दो मंजिला इस फैक्ट्री में घटना के वक्त मंगलवार दोपहर करीब 90 कर्मचारी काम कर रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे अचानक फैक्ट्री से आग की लपटें उठने लगीं। जिससे फैक्ट्री कर्मियों में चीख पुकार मच गई। ये फैक्ट्री घनी आबादी में है। लिहाजा फैक्ट्री में आग लगने से आसपास के लोग भी सहम गए।
तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फैक्ट्री अंदर गली में होने के कारण आग पर काबू पाने में दमकल को मशक्कत करनी पड़ी। जैन मंदिर के पास गाड़ी खड़ी करके पाइप से पानी अंदर तक पहुंचा गया।
देर शाम आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री मालिक आलोक जैन ने बताया कि राज ुमार नाम का कर्मचारी दूसरी मंजिल पर चाय बनाने गया था। पास रखे केमिकल और थिनर के डिब्बे रखे हुए थे। अचानक आग लग गई।