फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की वायरिंग में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
Fire in the wiring of roadways bus, passengers saved their lives by jumping - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
हेडलाइट की वायरिंग में आग लगने से सोहराब गेट डिपो की बस धुएं में घिर गई। घबराए यात्रियों ने बाहर कूदकर खुद को बचाया। हालांकि चालक और परिचालक भी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मददगार बने।
विज्ञापन

मेरठ से बरेली जा रही बस बुधवार शाम करीब चार बजे दिल्ली हाईवे पर वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के सामने से गुजर रही थी। चालक प्रदीप ने बताया कि अचानक हेडलाइट में स्पार्किंग हुई और वायरिंग में आग लग गई। बस रोकने तक यात्रियों में भगदड़ मच गई। घटना से घबराईं मेरठ निवासी अमिता ने अपने बेटे हरसू को खिड़की से बाहर फेंका और खुद भी खिड़की से छलांग लगा दी। इस बीच कुछ अन्य यात्री भी कूदकर बाहर निकले। बस में धुआं भर जाने से कुछ यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जबकि खिड़की से बाहर कूदने वाली महिला यात्री और उसका बेटा चोटिल हो गए।
कुछ देर में मौके पर पहुंची रजबपुर थाने की पुलिस ने महिला और बेटे को उपचार के लिए गजरौला सीएचसी भेजा, जहां से दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया। परिचालक अंकित ने बताया कि बस में 45 यात्री थे। यात्रियों को अन्य बसों से आगे के सफर पर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें