फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गलशहीद में ट्रांसफार्मर में लगी आग, दो घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद में शनिवार सुबह आठ बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रांसफार्मर ठीक करने के बाद बिजली सप्लाई शुरू की गई।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। शनिवार सुबह गलशहीद में अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रांसफार्मर को ठीक किया गया। दस बजे बिजली आपूर्ति शुरू की गई। इसके बाद ही क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। बुद्धि विहार में शनिवार सुबह 12 बजे से तीन बजे के बीच कई बार बिजली कटौती की गई। दौलत बाग, नागफनी, लाल बाग, नवाबपुरा, मुगलपुरा में ही बिजली कटौती से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें