फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः पंजाब डुप्लीकेट मेल में बीड़ी से लगी आग, यात्रियों में हड़कंप

Sat, 08 Dec 2018 09:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
डेमो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब डुप्लीकेट मेल की जरनल बोगी में शनिवार सुबह आग सुलगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर कांठ-मतलबपुर के पास ट्रेन रोक दी। ट्रेन के सुरक्षा गार्ड ने अग्निशमन यंत्र से आग फैलने से पहले ही बुझा ली। आग छत में लगे पंखे के पास से सुलगी थी। इससे ट्रेन 20 मिनट पर मतलबपुर में खड़ी रही। मुरादाबाद पहुंचने पर ट्रेन की तकनीकी जांच कराई गई। इसमें बीड़ी से आग सुलगने की पुष्टि की गई।

विज्ञापन


रेलवे कंट्रोल रूम की जानकारी के मुताबिक डुप्लीकेट पंजाब मेल मुरादाबाद आ रही थी। ट्रेन के शनिवार सुबह 8.15 बजे कांठ मतलबपुर के पास पहुंचने पर जरनल बोगी नंबर जीएस 12493 से धुआं निकलने लगा। बोगी की छत पर लगे पंखे के पास आग सुलगने लगी। इससे बोगी में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस बीच किसी यात्री ने चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन के रुकने पर सुरक्षा गार्ड बोगी में पहुंचा तो यात्री सहमे हुए थे। सुरक्षा गार्ड ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया। 9.20 बजे ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पहुंची। प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन के पहुंचने से पहले ही आरपीएफ, रेलवे इलेक्ट्रिकल एवं मेकेनिकल टीम पहुंची थी। टीम ने बोगी में पहुंचकर मुआयना किया और आग लगने के कारणों की जांच की।

कंट्रोल रूम के मुताबिक तकनीकी जांच में आग किसी यात्री के जली हुई बीड़ी बुझाने से लगी। पंखे के पास यात्रियों ने चिप्स, नमकीन और बिस्कुट के खाली प्लास्टिक के पैकेट भरे थे। किसी यात्री ने उसमें जलती हुई बीड़ी बुझा दी। इससे आग की चिंगारी प्लास्टिक में पकड़ गई और उससे आग लगी। पंखा एवं आसपास की वायरिंग चेक की गई। जिसमें शार्ट सर्किट से आग सुलगने की पुष्टि नहीं हुई। 9.28 बजे ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन से रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें