फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकानों और घर में में लगी आग, परिवार को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के खुशहाल नगर में शार्ट सर्किट से कपड़े की दो दुकानों में आग लग गई। आग की लपटें कुछ ही देर में घर तक पहुंची तो परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस अग्निकांड में लाखों की कीमत का सामान भी जलकर राख हो गया। मुश्किल से ही सही पर घर के अंदर फंसे परिवार को छत से बराबर वाले मकान से नीचे सुरक्षित उतार लिया गया।
विज्ञापन

खुशहाल नगर में हिन्दू कालेज के सामने नरेश कत्याल और सुधीर कत्याल के परिवार रहते हैं। दोनों ही परिवारों ने घर के बाहर कपड़े की दुकानें बना रखी हैं। सुधीर कत्याल की पत्नी गीता कत्याल दुकान पर बैठती हैं, जबकि दूसरी दुकान को नरेश कत्याल का बेटा सौरभ कत्याल चलाते हैं। लॉक डाउन की वजह से दुकानें बंद हैं। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक दुकान में आग लग गई। कुछ ही दूर में दूसरी दुकान तक आग की लपटें पहुंच गई। देखते ही देखते आग की लपटें मकान तक पहुंची तो परिवार में चीख पुकार मच गई। आस पड़ोस के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और पुलिस व दमकल विभाग को आग लगने की सूचना देने के साथ ही आग बुझाने और परिवार को मकन से बाहर निकलने में जुट गए। कुछ ही देर में एक के बाद एक कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आगे आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। मकान के अंदर जो परिवार फंसा था। उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। शार्ट सर्किट की बात सामने आई है।
खुशहाल नगर में बारह सौ से ज्यादा कपडे़ की दुकानें
मुरादाबाद। क्षेत्रीय के लोगों ने बताया कि खुशहाल नगर में बारह सौ से ज्यादा दुकान हैं। जिससे यहां आए दिन इस तरह के खतरें बने रहते हैं। पच्चीस साल पहले भी इस कालोनी में कपड़े की दुकानों में आग लग गई थी। जिससे करोड़ों रुपये की कीमत का कपड़ा जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन

घर के अंदर खड़ी थी बाइकें और रखे थे सिलिंडर
मुरादाबाद। जिन दुकानों में आग लगी है। उन दुकानों के पीछे मकान है। जिसमें बाइकें खड़ी थी और गैस सिलिंडर भी रखे हुए थे। गनीमत रही कि सिलिंडर और बाइकों ने आग नहीं पकड़ी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
---
कुछ माह पहले ही हुआ था परिवार के एक सदस्य का मर्डर
मुरादाबाद। इस परिवार के एक सदस्य ऋषि कत्याल का कुछ माह पहले ही मर्डर किया था। परिवार कुछ गम से अभी उबरा भी नहीं था कि अब लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें