फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दिवाली को लेकर अग्निशमन विभाग हाई अलर्ट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दीपावली को अग्निशमन विभाग हाई अलर्ट पर है। आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने इंतजाम किए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी केके ओझा ने बताया कि जिले में कुल 14 अग्निशमन की गाड़ियां लगाई गई हैं। इनमें से कांठ और बिलारी में एक-एक गाड़ी है जबकि शहर में 12 अग्निशमन की गाड़ियां जगह-जगह लगाई गई हैं। पटाखा बाजार और प्रमुख बाजारों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। बाइक पर भी फायर फाइटर अग्निशमन उपकरणों के साथ बाजार में जगह-जगह लगाए गए हैं। सीएफओ ने बताया कि किसी भी सूचना पर तत्काल टीम घटना स्थल पर पहुंच सके इसके लिए दमकल कर्मी अलर्ट हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि सावधानी पूर्वक त्योहार मनाएं। कहीं किसी तरह की आग लगने की घटना होने पर तुरंत 100, 112 और 101 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें