फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तीन भाइयों के घरों में लगी आग, तीन पशुओं की झुलसकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

गांव फजलपुर निवासी तीन भाई महेंद्र, देवेंद्र व धर्मेंद्र के घर में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। धुआं उठता देख ग्रामीणों आग बुझाने दौड़े। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर में रखा सामान जल गया। वहीं आग में तीन पशुओं की झुलसकर मौत हो गई।
डिलारी थाना क्षेत्र के गांव निवासी महेंद्र मजदूर है। महेंद्र और उसके दो भाई देवेंद्र और धर्मेंद्र एक घर में ही अलग-अगल हिस्से में रहते है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। घर से धुआं उठाता देख अन्य ग्रामीणों भी उस महेंद्र के घर की ओर दौड़े। महेंद्र ने परिजन व ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने फोन कर फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी। सूचना पर करीब आधे घंटे बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक घर में रखा खाने का आनाज, भूसा, कपड़े आदि सामान जल कर नष्ट हो गया। वहीं आग की चपेट में आकर तीन पशुओं की भी झुलसकर मौत हो गई। हालांकि गनीमत रही की परिवार के सभी सदस्य समय रहते घर से बाहर निकल गए थे। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि आग बिजली के केबिल में हुए शार्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें