फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: गैस सिलेंडर से घर में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख

Wed, 23 Mar 2022 03:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर का काफी सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र अगवानपुर में बुधवार को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव होने से घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर का सारा सामान समेत हजारों रुपये का माल जलकर राख हो गया, जबकि महिला ने अपने चारों बच्चों को आग से बचा लिया। सूचना मिलने पर  मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक,कांठ थानाक्षेत्र के उमरी कला निवासी शरीफ पांच माह से नगर पंचयात अगवानपुर में पुत्तन हाजी के मकान में किराये पर रह रहे हैं। वह कबाड़ की फेरी करते हैं। बुधवार को शरीफ फेरी करने के लिए एमडीए मुरादाबाद गए हुए थे,जबकि घर पर उनकी पत्नी शकीला और चार बच्चे सना,सुभाना,तालिब व अलीना मौजूद थे।

शरीफ के अनुसार दोपहर में पत्नी शकीला खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। महिला ने गैस चूल्हे जलाने के किये रेगुलेटर खोलकर माचिस की तिल्ली जलाई। इस दौरान सिलिंडर लीकेज से गैस ने आग पकड़ ली। इससे आग भड़क गई। आग देखकर महिला घबरा गई। उसने अपने चारों बच्चों को कमरे से बाहर निकाला। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने आग को बुझाने की कोशिश की,लेकिन कुछ ही देर में आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आकर डबल बेड, एक महीने की बेटी अलीना और सभी के कपड़े समेत 50 हजार का माल जलकर राख हो गया। जानकारी पर पहुंची दमकल विभाग की एक गाड़ी पर तैनात कर्मियों ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें