फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कपड़ाें के गोदामों में लगी आग, दो किमी. तक फैला धुएं का गुबार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर। थानाक्षेत्र के गांव रानीनागल स्थित पुराने कपड़े के करीब 60 गोदामों में सोमवार की शाम तेज हवाओं के बीच आग भड़क गई। करीब दो किमी तक धुएं का गुबार आसमान में दिखाई देने लगा। आग को काबू में करने के लिए मुरादाबाद के अलावा रामपुर से दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। घंटों प्रयास के बाद आग काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन



गांव रानीनांगल निवासी मोहम्मद फैजान, सफीक अहमद, इरशाद अहमद, मोहम्मद नाजिम, जाहिद, बाबू हाजी, शेर खान, फहीम हाजी, शकील अहमद, रईस अहमद, मोहम्मद शफीक, नवाब अहमद, बबलू, गुड्डू आदि की गांव के पूर्व दिशा में पुराने कपड़ों के गोदाम हैं। सोमवार की शाम अचानक एक गोदाम में आग लग गई। तेज हवा के कारण एक-एक कर अन्य गोदामों में आग फैलती गई।
आसमान में आग की लपटें देखकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शरद मलिक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए मुरादाबाद, ठाकुरद्वारा, रामपुर टांडा आदि स्थानों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग भाग खड़े हुए। दो किलोमीटर दूर तक आसमान में आग की लपटें और धुंए का गुबार दिखाई देने लगा। स्वास्थ्य विभाग ने 112 नंबर की चार एंबुलेंस मौके पर भेज दी।
विज्ञापन

00

चार बार लग चुकी है गोदामों में आग
- ग्रामीणों का कहना है कि गांव में 10 साल से पुराने कपड़े के गोदाम संचालित हैं। अभी तक चार बार गोदामों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से भोजपुर में फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग की है। गोदामों में आग से ग्रामीणों को भय बना रहता है।
00
आग के चलते आसपास के मकान खाली कराए गए

आग को देखते हुए प्रशासन ने आसपास के मकानों को खाली करा दिया। घटना का जायजा लेने के लिए एसडीएम डॉ. राममोहन मीना भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है। आग पर काबू कर लिया गया। सुरक्षा के लिए एहतियात बरता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें