मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में जेल रोड स्थित कॉम्पलेक्स के बेसमेंट में मंगलवार की सुबह करीब दस बजे पुलिस यूनिफार्म टेलर की दुकान में आग लग गई। दुकान से निकली लपटों में बराबर और ऊपर का हिस्सा भी चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया लेकिन जब दुकान में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया।
बारादरी कमल सिनेमा के पास रहने वाले मुबारक अली की जेल रोड स्थित कॉम्लेक्स के बेसमेंट में स्टाइल नाम से पुलिस यूनिफार्म बनाने की दुकान है। मुबारक अली ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे उन्होंने दुकान खोली थी लेकिन 11 बजे वह दुकान का शटर गिराकर किसी काम से घर चले गए। कुछ देर बाद वापस आ गए।
इसी दौरान बराबर की दुकान में वेस्टन यूनियन का ऑफिस चलाने वाले विशाल ने धुआं उठता देखा उन्होंने मुबारक अली की दुकान का शटर उठाया। शटर उठाते ही दुकान से आग की लपटे निकलने लगीं। विशाल और उनके साथी दुकान से बाहर निकल गए और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल कर्मी गाड़ियां लेकर आ गए और आग पर काबू पा लिया।
मुबारक अली की दुकान में रखे सभी कपड़े और पुलिस की यूनिफार्म जल गईं। ऊपरी मंजिल की दोनों दुकानों में सामान भी जल गए। एफएसओ ज्ञानप्रकाश शर्मा ने बताया कि टीम दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।