फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र में रसूलपुर गुर्जर के पास नहर किनारे स्थित खेत में बनी झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से किसान का करीब डेढ़ लाख का नुकसान हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कांठ नगर के मोहल्ला पट्टीवाला निवासी राजकुमार सिंह के अनुसार रसूलपुर गुर्जर में नहर के पास स्थित उनके खेत में एक झोपड़ी बनी हुई थी। इसमें ट्राॅली खड़ी थी, जिसमें भूसे के बोर रखे थे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे उन्हें झोपड़ी में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर देखा तो झोपड़ी, ट्राॅली, उसके टायर, करीब 25 कुंतल भूसा और लकड़ियां जली रही थीं। जिस पर सूचना दी गई तो अग्निशमन टीम भी पहुंच गई। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। किसान के अनुसार आग लगने से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें