फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बाइक सवारों को टक्कर मारने के मामले में एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। तेज रफ्तार निजी एम्बुलेंस द्वारा बाइक सवारों को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने घायल के बेटे की तहरीर पर एम्बुलेंस चालक पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


कांठ नगर के मोहल्ला पृथ्वीगंज निवासी मोहम्मद अनस के पिता मोहम्मद आरिफ और उसके मामा जियाउद्दीन पुत्र शमशुद्दीन निवासी मोहल्ला अफगानान कस्बा सहसपुर थाना स्योहार बिजनौर 12 फरवरी को किसी काम से बाइक द्वारा मुरादाबाद जा रहे थे। जब यह दोनों कांठ नगर में ही डॉ. राम मनोहर लोहिया स्वागत द्वार के पास पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे थे कि कांठ की ओर से आ ही तेज रफ्तार निजी एम्बुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे मोहम्मद आरिफ और जियाउद्दीन गंभीर घायल हो गए थे। पुलिस ने एम्बुलेंस को कब्जे में ले लिया था। घायलों का अभी भी मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब इस मामले में मोहम्मद अनस ने एम्बुलेंस चालक अफजाल निवासी मोहल्ला मुगलपुरा सहसपुर थाना स्योहारा जिला बिजनौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें