मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में एक व्यक्ति ने तीन भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के काजी सराय निवासी स्वरूप नारायण बख्शी ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि काजीपुरा में उनकी पत्नी सुदेश बख्शी के नाम एक मकान था। उस मकान को काजीपुरा निवासी फरीद मलिक, उसके भाई जरीस मलिक और समीद मलिक ने खरीद लिया था। तीनों भाइयों ने तीन लाख 81 हजार रुपये के दो चेक दे दिए जबकि इनके खाते में रकम नहीं थी। स्वरूप नारायण बख्शी का कहना है रुपये मांगने पर उन्हें धमकी दी गई। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो