फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय गोरक्षा प्रमुख समेत सात पर धोखाधड़ी में प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद सिविल लाइंस थाने में विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय गोरक्षा प्रमुख डॉ. राजकमल गुप्ता, उनकी पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई अमरोहा निवासी महिला की तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के कमरुद्दीन की मढ़ैया निवासी महिला सावित्री ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मुरादाबाद के मुकर्रबपुर एहतमाली में उसकी कृषि भूमि है। गाटा संख्या 1222 पर 3.19 एकड़ और गाटा संख्या 1223 पर 0.80 डिसमिल जमीन है। इस भूमि का एक तिहाई हिस्सा उन्होंने 1989 में विधिवत बैनामे के माध्यम से खरीदा था। जिसका पंजीकरण उपनिबंधक कार्यालय मुरादाबाद में कराया गया था।
पीड़िता का दावा है कि 1990 से राजस्व अभिलेखों में उनका नाम चला आ रहा है और वह उक्त भूमि पर खेती कर रही हैं। महिला ने आरोप लगाया कि डॉ. राजकमल गुप्ता, उनकी पत्नी डॉ. अर्चना रानी गुप्ता, प्रॉपर्टी डीलर इब्राहिम, हाजी कलुआ, सावित्री उर्फ गंगादई, महेंद्र सिंह और उपदेश ने मिलकर फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार कराकर 11 सितंबर 2025 को बैनामा करा लिया गया।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि उन्होंने न तो यह जमीन बेची और न ही किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर या अंगूठा लगाया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें