सपा सांसद आजम खान पर जमीन हड़पने के दो दर्जन से भी ज्यादा आरोपों के बाद मंगलवार को उनके विधायक बेटे अबदुल्ला आजम खान के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई। स्वार टांडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक अबदुल्लाह खान पर आरोप है कि उन्होंने पासपोर्ट बनाने के लिए जो कागजात जमा किए थे, उनमें आयु प्रमाण के दस्तावेजों में कुछ उलटफेर किए गए थे।
हाई स्कूल, बीटेक और एमटेक के कागजातों में अबदुल्ला की जन्मतिथि 1 जनवरी, 1993 लिखि हुई है, जबकि पासपोर्ट में उनके जन्म की तारीख 30 सितंबर, 1990 दर्ज है।
इसी मामले में कोतवाली सिविल लाइन थाने में अबदुल्ला आजम खान के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 और (12)A1 में केस दर्ज किया गया। मामले की शिकायत पूर्व मंत्री के बेटे आकाश हनी ने की थी।