फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कोर्ट के आदेश पर 11 महीने बाद प्राथमिकी दर्ज

Thu, 09 Apr 2026 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एक गांव में 11 महीने पहले घर में घुसकर मारपीट, दुष्कर्म, छेड़खानी, लूटपाट और झोपड़ी में आग लगाने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी जीशान, शमीम तेली उर्फ नईम, रजिया, मोहम्मद नावेद, सोफिया , सानिया, अक्सा एवं चार अज्ञात लोगों के रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी युवती ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि गांव के जीशान और अन्य लोग उनके परिवार पर काफी समय से अत्याचार कर रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने उनके छह पशुओं को जहर देकर मार दिया। उनके परिवार की महिलाओं के साथ गंदा काम किया। उनके डर से वे गांव के बाहर एक खंडहर नुमा मकान में पिन्नी दल कर रह रहे थे। यह भी आरोपियों को ठीक नहीं लगा। आरोप है कि उन्होंने पांच अक्तूबर 2025 को उनके खंडहर नुमा घर में घुसकर लाठी डंडों और चाकू से हमला बोल दिया। उसके और परिवार के साथ बुरी तरह मारपीट की। तोड़फोड़ की और घर में रखें रुपए भी लूट लिए। शिकायतकर्ता और उसकी बहन के साथ छेड़खानी की। फिर उनकी झोपड़ी में भी आग लगा दी। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें