फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने पति समेत तीन पर लगाया दुष्कर्म तथा मारपीट करने का आरोप

सार

लेकिन शादी के बाद से उसका पति उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहता और कहता की वो उसे छोड़ कर चली जाए ताकि वो किसी और के साथ निकाह कर सके। इसके बाद उसके जेठ और देवर की हरकतें बढ़ने लगी तो उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले में पति, जेठ तथा देवर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टांडा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने तहरीर देकर पति, जेठ तथा देवर पर दुष्कर्म करने, मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम निवासी विवाहिता ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में नगर निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। लेकिन शादी के बाद से उसका पति उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहता और कहता की वो उसे छोड़ कर चली जाए ताकि वो किसी और के साथ निकाह कर सके। वही उसके जेठ और देवर पर भी उसे पर बुरी नियत रखते थे। 21 मार्च को उसके जेठ ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर उसको झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चला गया। इसके बाद उसके जेठ और देवर की हरकतें बढ़ने लगी तो उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जिस पर वो अपने मायके आकर रहने लगी। 14 अप्रैल को वो अपने मायके में अकेली थी तो उसका देवर घर में घुस आया और सुसराल चलने की बात करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो वो गाली गलौज करने लगे और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में पति, जेठ तथा देवर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें