फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में बार बालाओं से डांस कराने में मैनेजर पर केस

Tue, 22 Mar 2016 08:48 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अश्लील डांस
विज्ञापन
रामगंगा विहार स्थित स्वयंवर बैंक्केट हाल में बार बालाओं से अश्लील डांस कराने के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि तीन अज्ञात लोगों को भी केस में शामिल किया गया है। मौके से पकड़े गए लोगोें के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया है।
विज्ञापन


रविवार की रात रामगंगा विहार के स्वयंवर बैंक्केट के ग्राउंड फ्लोर को कुछ लोगों ने होली मिलन समारोह के लिए बुक कराया था। इस कार्यक्रम में दिल्ली से पांच बार बालाएं बुलाई गईं थीं। देर रात तक होटल में अश्लील डांस चलता रहा। बराबर वाले होटल में चल रहे कार्यक्रम में मौजूद लोगों को दिक्कत हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी थी।

अफसरों के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने होटल में छापा मार दिया था। पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया था। लेकिन कार्यक्रम का आयोजन कराने वाले आयोजक भाग निकल गए थे। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर बीपी बालियान ने बताया कि बैंक्केट हाल में मैनेजर शिवम कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी आजाद नगर थाना सिविल लाइंस के खिलाफ होटल में अश्लील डांस कराने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घटना की जांच की जा रही है। अगर अन्य लोगों की भूमिका सामने आएगी तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार्यक्रम मैनेजर ने ही आयोजित कराया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें