फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी को पीटने में पिता और दो बेटों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र में बच्चों के विवाद में मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ के दर्ज किया है।
विज्ञापन

नागफनी के बारादरी ताला बिल्डिंग निवासी जावेद आलम ने बताया कि उसके बच्चे गली में खेल रहे थे। इसी समय पड़ोस में रहने वाले तहसीन और उसका भाई यासीन बच्चों को डांट कर रोकने लगा। इसी दौरान जावेद वहां पहुंच गया। उसने बच्चों को डांटने का विरोध किया तो दोनों आरोपी गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि इसके बाद तहसीन, यासीन और उसके पिता हसीन ने जावेद के साथ मारपीट की। नागफनी थाना प्रभारी जय प्रकाश ने बताया कि इस मामले में आरोपी हसीन, और उसके दोनों बेटे तहसीन और यासीन के खिलाफ रिपोर्ट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें