फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अमृतपाल पोस्टर प्रकरण में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला की संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने के बाद कोतवाली पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के पोस्टर प्रकरण में दो प्रिंटिंग प्रेस के स्वामियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतनपुरा निवासी विचित्र सिंह की नगर में दशमेश प्रिंटिंग प्रेस है तथा खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गोधी निवासी मुजाहिद की कशिश प्रिंटिंग प्रेस है। कस्बा चौकी प्रभारी श्रीकांत सत्यार्थी द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेश पर देर रात दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि जांच पड़ताल के दौरान पाया गया कि दशमेश प्रिंटिंग प्रेस के स्वामी विचित्र सिंह व कशिश प्रिंटिंग प्रेस के स्वामी मुजाहिद ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के रैली संबंधी पोस्टर छापे थे, जो नगर में जगह-जगह चिपकाए गए थे। तहकीकात के बाद दोनों प्रिंटिंग प्रेस के स्वामियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 153 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया हिरासत में लिए गए संदिग्ध नाबालिगों को काउंसलिंग के बाद छोड़ दिया गया है तथा अन्य लोगों को भी काउंसलिंग कर समझाकर पूछताछ के उपरांत छोड़ दिया गया है। मामले में दोषी पाए गए दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें