फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: केस वापस के लिए दबाव बनाने में पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sat, 11 Apr 2026 12:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया उसकी शादी 15 मई 2022 को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सरफराज के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि जेठ द्वारा किए गए दुष्कर्म की शिकायत करने पर पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था। दहेज उत्पीड़न व दुष्कर्म करने के आरोप में पीड़िता ने पति सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज वापस लेने के लिए आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए 14 नवंबर 2025 को आरोपियों ने बंधक बनाकर भूखा प्यासा रखते हुए दबाव बनाया । 19 नवंबर 2025 को आरोपी सरफराज, नूरजहां, नगमा, मुस्तैज व हजरा गाली गलौज करते हुए कमरे में घुस जान से करने का प्रयास किया । कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें