फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बाइक की टक्कर से किसान गंभीर घायल, बाइक चालक को भी आई चोट

Sat, 11 Apr 2026 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। शुक्रवार की देर शाम क्षेत्र के नया गांव निवासी किसान यामीन अपने खेतों से पैदल घर वापस आ रहा था। जब वह कांवड़-पथ पर गांव के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोर की टक्कर मार दी। दूर तक घिसटने के कारण यामीन गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सलेमपुर निवासी बाइक चालक करन सिंह को भी चोटें आईं हैं। दोनों को इलाज के लिए कांठ सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण यामीन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं करन सिंह का सीएचसी में इलाज जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें