फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने में दोस्त की बीवी पर मुकदमा

सार

मझोला के कांशीराम नगर में पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या करने वाले युवक रवि कश्यप के दोस्त की बीवी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। युवक ने आत्महत्या करने से पहले अपनी बहन और बहनोई को वीडियो व्हाट्सएप कर महिला पर गंभीर आरोप लगाए थे। मिथलेश ने बताया कि भाई ने वीडियो भेजकर बताया था कि महिला ने उसे ब्लैकमेल किया और बहुत परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। मझोला के कांशीराम नगर में पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या करने वाले युवक रवि कश्यप के दोस्त की बीवी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। युवक ने आत्महत्या करने से पहले अपनी बहन और बहनोई को वीडियो व्हाट्सएप कर महिला पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

संभल के बहजोई थानाक्षेत्र के रायपुर निवासी रवि कश्यप (20) मझोला के लाइनपार एकता कॉलोनी में अपने बहनोई किशन और बहन मिथलेश के साथ रहता था। शनिवार देर शाम रवि बाइक लेकर अपने दोस्त के घर कांशीराम नगर गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह कांशीराम नगर में दोस्त के घर से ही कुछ दूरी पर दुपट्टे के सहारे पेड़ से उसका शव लटका हुआ था। रवि की बहन ने उसके दोस्त की बीवी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कराया है। मिथलेश ने बताया कि भाई ने वीडियो भेजकर बताया था कि महिला ने उसे ब्लैकमेल किया और बहुत परेशान कर रही है। जिसकी वजह से मैं आत्महत्या कर रहा हूं। सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें