मुरादाबाद। सेंट्रल बैंक के अधिकारियों के अड़ियल रवैये के विरोध में यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने आरोप लगाया कि बैंक के अधिकारी कर्मचारियों का मनमाने तरीके से नियमविरुद्ध ट्रांसफर कर रहे हैं। इसे लेकर सेंट्रल बैंक के कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल की।
इस हड़ताल के समर्थन में यूनियन ने बैंक की स्टेशन रोड शाखा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मनमानी नहीं रुकी तो सभी कर्मचारी मिलकर आंदोलन करेंगे। ऐसी स्थिति न आए इसके लिए प्रबंधन कर्मचारियों के साथ बैठक कर समस्याओं का निस्तारण करें। इस मौके पर एसपी, सिंह, नवनीत कुमार, मनोज कुमार, सुरेश सक्सेना, वेद प्रकाश, पंकज सक्सेना, बृजेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।