मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में एक युवती ने अपने बहनोई के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने अपनी बहन पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सिविल लाइंस क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले उसके बहनोई उस पर लंबे समय से बुरी नजर रख रहा है। लेकिन वह बदनामी के डर से किसी से कुछ नहीं बता रही थी। चार अगस्त की रात करीब दस बजे बहनोई ने युवती को फोन कर बताया कि उसकी बहन की तबीयत बहुत खराब है। वह अपनी बहन को देखने उसके घर गई। तब युवती ने देखा कि बहन ठीक है। इसी दौरान बहनोई ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि बहन ने भी अपने पति का साथ दिया। बहन ने भी युवती के साथ मारपीट की। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो