फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दो युवतियों ने एक इंस्पेक्टर पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और उसके बाद बेहोशी की हालत में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी इंस्पेक्टर वर्तमान में बदायूं में तैनात बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली दो युवतियां मजदूरी करती हैं। दोनों युवतियों में बड़ी युवती ने सीओ सिविल लाइंस डॉ. अनूप कुमार को बताया कि बदायूं में तैनात इंस्पेक्टर प्रकाश से उसका परिचय था। इसी कारण वह 25 अगस्त की दोपहर उसके कमरे में आए। उन्होंने कहा कि एक घंटे आराम करने के बाद चले जाएंगे। बड़ी युवती ने हामी भर दी। इंस्पेक्टर बाजार से एक थैले में मीट और कोल्ड ड्रिंक्स लेकर आया था। युवतियों के मुताबिक इंस्पेक्टर ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिला रखा। जिसे पीने के बाद दोनों युवतियों पर नशा छाने लगा। इसके बाद इंस्पेक्टर ने दोनों युवतियों से गलत हरकतें करनी शुरू कर दीं। बाद में छोटी युवती के साथ दुष्कर्म किया।
इस मामले में सीओ ने सिविल लाइंस पुलिस को मेडिकल मुआयना कराकर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि युवती के बयान और तहरीर के आधार पर इंस्पेक्टर प्रकाश के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस विवेचना के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें