फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नामित पार्षदों समेत 22 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लॉकडाउन में दो नामित पार्षदों को जुलूस निकालना भारी पड़ गया। सिविल लाइंस पुलिस ने दोनों पार्षद राजीव गुप्ता व शशि किरण समेत 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर निगम के नामित पार्षदों का सोमवार को शपथ ग्रहण था। इस दौरान दो पार्षद जुलूस निकालकर पीली कोठी स्थित मेयर के कैंप कार्यालय तक पहुंचे थे। एक दूसरे को गले लगाकर बधाइयां दी थीं। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दीं थीं। सोमवार दोपहर बाद जुलूस का वीडियो वायरल होने लगा था। सोमवार देर रात इस मामले में सिविल लाइंस थाने में दोनों नामित पार्षद राजीव गुप्ता और शशि किरण समेत 22 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन, महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि केस में नामित पार्षद राजीव गुप्ता, शशि किरण और 20 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि कोरोना को लेकर सभी को गंभीरता रखनी होगी। कानून का पालन करना तो जरूरी है ही खुद भी तो यह देखना चाहिए कि सोशल डिस्टेंसिग का पालन न करने से संक्रमण हो सकता है। ऐसे करने वाले हर व्यक्ति पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें