फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की आत्महत्या में पत्नी और उसके परिवार वालों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिपाही अंकुर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी पूनम और उसके परिवार वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिपाही के पिता धर्मसिंह ने फफकते हुए आरोप लगाया कि उसके बेटे को उसकी पत्नी और उसके परिवार वालों ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। जबकि पुलिस ने मृतक सिपाही के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर थानाक्षेत्र के गांव अंबा गंाव निवासी धर्मसिंह ने मझोला थाने में पूनम निवासी गांव रूठा थाना जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर और पूनम के परिवार वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाना (धारा 306) का केस दर्ज कराया है। अंकुर मझोला थाने में खदाना पुलिस पुलिस चौकी पर बतौर सिपाही तैनात था। उसने रविवार को तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
झूठे केस में फंसाने की दे रही थी धमकी
धर्मसिंह ने आरोप लगाया कि पूनम मुझे और मेरे बेटे अंकुर को मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। उन दोनों ने मेरी बिना मर्जी के कोर्ट मैरिज कर ली थी। जिससे नाराज होकर मैंने ऐसे ही अंकुर को बेदखल कर दिया था। मैं अपने बेटे से नाराज जरूर था, परंतु उसका भला चाहता रहता था। असली बेदखल तो कोर्ट में होता है। मैंने उसे सुधारने के लिए केवल अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों नया मुरादाबाद में ओेंकार सिंह के मकान में किराये पर रहने लगे थे। पिता ने आरोप लगाया है कि पूनम और उसके परिवार वाले अंकुर पर जमीन में हिस्सा लेने के लिए दबाव बना रहे थे। पूनम और उसके परिवार वालों के दबाव के कारण उसके बेटे अंकुर ने गोली मारकर आत्महत्या की है। इंस्पेक्टर मझोला राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही के पिता की तहरीर पर पूनम और उसके परिवार वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। मृतक सिपाही के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ये था मामला
सिपाही अंकुर पुत्र धर्म सिंह अपनी पत्नी पूनम के साथ नया मुरादाबाद के सेक्टर सोलह में ओमकार सिंह के मकान में किराये पर रहता था। रविवार को अपने घर पर डयूटी करके लौटा था। दोपहर करीब ढाई बजे घर में अंकुर और उसकी पत्नी पूनम मौजूद थे। तभी पड़ोसियों को फायर एवं महिला की चीख की आवाज आई। वे दौड़कर गए तो अंकुर सिंह लहुलुहान हालत में नीचे मृत पड़ा था। पूनम ने पड़ोसियों को बताया की उसके पति ने तमंचे को अपनी गर्दन के ऊपर हिस्से से सटा कर गोली मार ली। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। अंकुर और पूनम ने सात फरवरी को प्रेम विवाह किया था। इस मामले में पूनम ने एसएसपी से शिकायत कर अंकुर पर दबाव भी बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें