फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पूर्व पार्षद की आत्महत्या में पत्नी और सास-ससुर के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर मझोला थाने की पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

- दो अक्तूबर की रात पूर्व पार्षद सद्दाम ने फंदे पर लटक कर दी थी जान
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। कांग्रेस के पूर्व पार्षद सद्दाम की आत्महत्या के मामले में उनकी पत्नी शमा परवीन और सास-ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मझोला थाने की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की है। जिसमें सद्दाम के पिता सफीन खां ने तीनों पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मूल रूप से अमरोहा के दीपपुर निवासी सफीन खां ने मझोला थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह परिवार के साथ मझोला के जयंतीपुर मियां कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे सद्दाम (35) की शादी 12 साल पहले मझोला थानाक्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर निवासी तय्यब की बेटी शमा परवीन के साथ हुई थी। तय्यब का परिवार मूलरूप से कुंदरकी थानाक्षेत्र के गजीपुरा गांव निवासी है। सद्दाम 2017 में वार्ड 69 से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद बने थे। 2022 के चुनाव में यह सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गई थी। इसके बाद सद्दाम ने मुगलपुरा के पीरगैब निवासी रूबी परवीन से शादी कर ली थी। वर्तमान में रूबी परवीन इसी वार्ड से पार्षद हैं। दो अक्तूबर की रात पूर्व पार्षद सद्दाम ने वीडियो बनाने के बाद फंदे पर लटक कर जान दे दी थी। सद्दाम के पिता का आरोप है कि सद्दाम की पहली पत्नी शमा परवीन मकान और प्लॉट अपने नाम कराने के लिए सद्दाम को परेशान करती थी। शमा परवीन के अलावा उसके पिता तय्यब और मां शमशा भी लगातार सद्दाम का उत्पीड़न कर रहे थे। तीनों के उत्पीड़न से परेशान होकर सद्दाम ने फंदे पर लटक कर जान दी थी। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश से सद्दाम की पत्नी शमा परवीन, ससुर तय्यब और सास शमशा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें