मुरादाबाद। सिविल लाइंस पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। आरोप है कि पति ने धमकी देने के बाद तीन तलाक दे दिया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर कस्बा निवासी शगुफ्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह 20 नवंबर 2011 को अगवानपुर के ही मसरूर अहमद के साथ हुआ था। निकाह के बाद से पति और उसके परिवार के लोग दहेज उत्पीड़न करने लगे। निकाह के छह माह बाद ही आरोपियों ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि पति ने दूसरा निकाह कर लिया।
कोर्ट में पीड़िता को चार हजार रुपये मासिक गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया, लेकिन पति ने भत्ता नहीं दिया। पीड़िता के अनुसार 11 जुलाई 2024 को शाम पति मसरूर अहमद, भाई मरगूब और शानू के साथ उसके घर आया और मुकदमा वापस लेने की बात कहकर मारपीट की व पति ने तीन तलाक दे दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।