फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को छोड़कर प्रेमी से की शादी, अब दहेज ना मिलने पर प्रेमी ने भी दिया तीन तलाक़

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। मुरादाबाद निवासी एक महिला प्यार में अंधी होकर अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी से निकाह कर लिया। लेकिन अब दूसरे पति ने भी दहेज की मांग पूरी ना होने पर महिला को तीन तलाक़ दे दिया। इसके बाद विवाहिता ने अपने दूसरे पति तथा उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़िता ने नामजद पति और परिजनों पर तीन तलाक देने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के मुगलपुरा मोहल्ला निवासी नगमा की शादी सात वर्ष पूर्व संभल जिले के फतुल्ला सराय मोहल्ला निवासी सलमान के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके तीन बच्चे भी हुए। इस दौरान उसकी मुलाकात टांडा कोतवाली क्षेत्र के सहरिया नरपत गांव निवासी खुश मोहम्मद से संभल में एक मोबाइल की दुकान पर हुई। इसके बाद उसका खुश मोहम्मद के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। इस पर महिला ने अपने पति और बच्चों को छोड़ कर बीते वर्ष खुश मोहम्मद से शादी कर खुश मोहम्मद के साथ रहने लगी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद खुश मोहम्मद और उसके माता पिता दहेज के लिए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिए। महिला का आरोप है कि पति और परिवार के लोग उससे तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। जब उसने पैसे देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद 20 जून को पति ने पैसे लेकर आने की बात कही, जब उसने पैसे देने में असमर्थता जताई तो पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने खुश मोहम्मद, इरफान और सास के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें