फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के मामले में नशा मुक्ति केंद्र के मालिक समेत पर हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में नशा मुक्ति केंद्र के मालिक छविराम चौधरी समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि आरोपियों ने जहर खिलाकर उसके पति की हत्या कर लाश हिमगिरी कालोनी में रेलवे लाइन के पास फेंक दी थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, भोजपुर थानाक्षेत्र के गौहरपुर सुल्तानपुर निवासी अंशु चौधरी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि चौदह अगस्त को उसके पति विकुल चौधरी (29) चार हजार रुपये लेकर अपने भाई मनिकेश की दवा लेने मुरादाबाद गए थे। काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटे। तब परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की। तब विकुल ने बताया था कि वह आशियाना कॉलोनी में नशा मुक्ति केंद्र के मालिक छविराम चौधरी के पास बैठा है। कुछ देर में घर आ जाएगा। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। देर रात तक भी वह घर नहीं लौटे। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। तब व्हाट्सएप के जरिये पता चला कि पोस्टमार्टम हाउस पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश रखी है। परिजनों ने लाश देखकर मृतक की पहचान विकुल के रूप में कर ली। पुलिस से संपर्क करने पर परिजनों को पता चला कि विकुल की लाश हिमगिरी कॉलोनी में मिली थी। मृतक की पहचान न होने पर अज्ञात में ही शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। अंशु का आरोप है कि छविराम चौधरी, मुकुल और अभय चौधरी ने उसके पति को जहर खिलाकर हत्या की है।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। मौत का सही कारण जानने के लिए विसरा फोरेंसिक लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें