फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.थाना प्रभारी के नाम पर वसूले डेढ़ लाख रुपये, भाजपा नेता और यूट्यूबर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। थाना प्रभारी के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की वसूली करने वाले भाजपा नेता और यूट्यूबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने थाना प्रभारी को देने के लिए एक व्यक्ति से रकम ली थी। जिसके बदले में झूठा केस दर्ज करना तय किया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अमरोहा के धनौरा मड़ी के चुचैला कलां गांव निवासी महबूब का अपने ससुरालियों से विवाद चल रहा है। एक माह पहले ही महबूब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर उसे जेल भेजा गया था। जेल से रिहा होने के बाद महबूब तीन दिन पहले पाकबड़ा के डींगरपुर रोड स्थित नई आबादी में रहने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में मंडल संयोजक शबाहत चौधरी से मुलाकात हुई थी। भाजपा नेता ने महबूब से पाकबड़ा थाने में उसके ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कराने और आरोपियों को जेल भिजवाने का ठेका लिया था। शबाहत चौधरी ने शाहिद व दो अन्य के साथ मिलकर गैंग बना लिया और महबूब से कहा कि हम पाकबड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा देंगे। शाहिद ने दरोगा बनकर फोन पर महबूब से बातचीत शुरू कर दी और कहा कि तुम्हारा काम हो जाएगा। कुछ खर्चा आएगा। उसके बाद शबाहत चौधरी ने शाहिद हुसैन के साथ मिलकर महबूब से दो किस्तों में डेढ़ लाख रुपये इंस्पेक्टर के नाम पर ले लिए। जब महबूब का काम नहीं हुआ तो वह पुलिस के पास आ गया। पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने भाजपा नेता अल्पसंख्यक मोर्चा में मंडल संयोजक शबाहत चौधरी को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में मामला सही पाया गया।
थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया की मामले की जांच में मामला सही पाया गया है। सभी साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शाहिद यूट्यबर है।
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नसीम खान ने बताया की जो भी गलत करेंगे उसे जेल भेजा जाएगा। वह चाहे कोई भी हो। भाजपा सरकार में कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। पुलिस को और भी सख्त कार्रवाई चाहिए।
भाजपा के नाम पर पूरे इलाके में भौकाल बनाकर रखता था नेता
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी नेता ने बताता था मैं ही थाना प्रभारी को ठाकुरद्वारा से यहां ट्रांसफर कराकर लाया हूं।मुझे देखकर थाना प्रभारी अपनी सीट छोड़ कर खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें