फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दफ्तर में घुसकर मंडी सचिव को पीटने वालों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडी समिति के सचिव संजीव कुमार को दफ्तर में घुसकर पीटने वालों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मझोला थाने में दर्ज किए गए केस में लोक सेवक को दफ्तर में घुसकर पीटने, बलवा और तोड़फोड़ करने में 15 से 20 लोग आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस ने 24 घंटे बीत जाने के बाद यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


मझोला क्षेत्र स्थित मंडी समिति में लाइसेंसी आढ़तियों में से कुछ ने दुकानों के आगे शेड आदि बनाकर अतिक्रमण कर लिया था। मंडी सचिव संजीव कुमार ने अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। मंडी सचिव ने मझोला थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि सोमवार को वह अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान वहां एक व्यक्ति आया और बताया कि मंडी समिति में उसकी लाइसेंसी फर्म है। पिछले दिनों उसकी दुकान के बाहर भी अतिक्रमण हटा दिया गया। उसने मिट्टी डालकर दोबारा तैयार कर लिया है लेकिन कर्मचारी आपका हवाला देकर उसे हटाने की बात कह रहे हैं। इस दौरान उसने कॉल लगाकर विधायक से बात कराई।



सचिव का आरोप कि विधायक ने अतिक्रमण नहीं हटाने को कहा। समझाने पर विधायक बोले, मुझे इस बारे में मत समझाओ तुम्हें आकर देखता हूं। कुछ देर बाद ही 15-20 लोग मेरे दफ्तर में घुस गए। एक व्यक्ति ने कैमरे तोड़ दिए जबकि दूसरे व्यक्ति ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। बाद में आरोपी धमकी देकर चले गए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 121 (1) लोक सेवक के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाना, 191 (2) बलवा करना, 333 दफ्तर में बंधक बनाकर पीटना, 234 (4) सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना में केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


-



जनप्रतिनिधि का सुरक्षाकर्मी भी हमलावरों में शामिल

मुरादाबाद। मझोला थाने में दर्ज कराए केस में सचिव संजीव कुमार ने बताया कि 15-20 हमलावर थे। इनमें जनप्रतिनिधि का सुरक्षाकर्मी भी शामिल था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी तो सभी हमलावरों के चेहरे साफ हो जाएंगे।



-

घटना के समय यह कर्मचारी से मौजूद



मुरादाबाद। सचिव संजीव कुमार ने बताया कि जिस वक्त 15-20 हमलावर दफ्तर में घुसे थे तब गेट पर गीता शर्मा, प्रधान लिपिक रेखा शर्मा, लिपिक अंजू रानी, रमा यादव, किरन देवी, गीता शर्मा, एलिस मैसी, सचिन, शुभम, मोहम्मद ग्यास,अर्पित, अनूप कुमार भी मौजूद थे जिनके सामने यह घटना हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें