फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जानलेवा हमले के मामले में दो महिलाओं समेत छह पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। विवाद के चलते जानलेवा हमला कर घायल करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित ने दुकान खोलते समय गाली-गलौज करने और मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कांठ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कस्बा उमरी कलां के गुलजार ने बताया कि उसके भाई इसरार की शादी 2025 में बिजनौर के सहसपुर से हुई थी। तभी से इसरार और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। रविवार को पुलिस तक मामला पहुंचने पर दोनों पक्षों में वार्ता हुई थी। गुलजार का आरोप है कि रविवार को दुकान खोलते समय आरोपी आए। उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे पीटा। इस हमले में गुलजार का सिर फट गया। कांठ पुलिस ने इलमा, जिशान, शहजाद, रिजवान, सरताज और आसिया सहित छह आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि यह मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा है। इसकी विवेचना जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें