कभी बुलेट तो कभी दूसरी बाइक पर बनाई रील
पिछले चार दिन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो में तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें युवती दुल्हन की पोशाक में हाईवे पर बाइक दौड़ रही थी। युवती कभी बुलेट तो कभी अन्य बाइक पर सवार होकर रील बनवाती दिख रही थी। उसके बैक ग्राउंड में फिल्मी गाने भी चल रहे हैं। युवती बिना हेलमेट के हाथ छोड़कर भी बाइक चलाती दिखी थी। जिससे दूसरे वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ रही थी।
यातायात पुलिस ने दर्ज कराई एफआईआर
यातायात पुलिस ने साइबर सेल की मदद से बाइक के नंबरों के जरिए युवती को ट्रेस कर लिया। इसके बाद यातायात पुलिस के दरोगा रूणित तोमर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो और रील की जांच में सामने आया है कटघर के कोहिनूर तिराहा ख्वाजा नगर निवासी मो. साजिद हुसैन की बेटी तूबा बाइक चला रही थी। बिना हेलमेट और यातायात नियमों को उल्लंघन कर उसने अपनी और दूसरे लोगों की जान जोखिम में डाली है।
पहले तूबा का कटा था चालान
युवती ने सार्वजनिक स्थान पर लोक शांति भंग कर बिना किसी अनुमति के स्टंट करते हुए रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम आईडी और अन्य सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिस संबंध में पूर्व में 12 नवंबर 2024 को तूबा की बाइक का चालान किया गया था। बावजूद इसी प्रकार से यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए हाईवे पर रीबन बनाकर पोस्ट की जा रही है। जिससे दूसरे लोगों की जान को जोखिम में डाल रही है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि टीएसआई की तहरीर पर कटघर थाने में बीएनएस की धारा 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही या खतरनाक तरीके के वाहन चलाना) और 125 (बी) (दूसरों की जिंदगी खतरे में डालना) में रिपोर्ट दर्ज की गई है।