फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ ने महिला से की छेड़खानी, पति समेत 11 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने जेठ पर छेड़खानी और ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ग्यारह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि पांच जून 2021 को उसका निकाह अपने ही गांव के युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से पति और ससुरालियों ने उसे एक लाख रुपये और बाइक के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। जेठ ने उसके साथ कई बार छेड़खानी की। महिला ने इसका विरोध किया तो जेठ व ससुराल के अन्य सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की। एक जून को पति ने उसका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। किसी तरह उसने जान बचाई और मायके चली गई। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, जेठ समेत ग्यारह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें