फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बोले वित्त मंत्री, मुरादाबाद से जल्द शुरू होगी हवाई सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रदेश का आम बजट पेश करते समय वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मुरादाबाद में हवाई अड्डे का विस्तार हो चुका है। अब जल्द यहां से उड़ान शुरू होगी। इससे लोगों में एक बार फिर उम्मीद जाग गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों की मानें तो चित्रकूट, श्रावस्ती, आजमगढ़ आदि हवाई अड्डों से एक साथ हवाई सेवा शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

वित्त मंत्री ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। मुरादाबाद में हवाई पट्टी से हवाई अड्डा बनने तक का सफर 10 साल में पूरा हुआ है। इसके बाद लाइसेंस पाने के लिए तीन साल का समय लगा। डीजीसीए की ओर से बताई गईं तमाम खामियों को दूर करने के बाद नवंबर 2023 में हवाई अड्डे को उड़ान के लिए लाइसेंस मिला था।
फिलहाल विमानन सेवाएं देने वाली कंपनी बिग चार्टर अपनी व्यवस्थाएं बना रही है। हवाई अड्डे पर उनका स्टाफ तैनात हो चुका है। सेवाओं के लिए कंप्यूटर सिस्टम इंस्टाॅल किए जा रहे हैं। बजट में मुरादाबाद से हवाई सेवा की घोषणा के बाद उम्मीद है कि जल्द ही लोकार्पण की तारीख भी घोषित हो जाएगी। मुरादाबाद से 19 सीटर विमान में लोग लखनऊ व कानपुर की यात्रा कर सकेंगे। उससे भी सुविधाजनक यह रहेगा की हवाई सफर ट्रेन जितने किराये में हो सकेगा। एक दशक पहले मुरादाबाद से दिल्ली के लिए उड़ान की मांग की जा रही थी। इसका कारण था कि सड़क मार्ग अच्छा न होने के कारण विदेशी ग्राहक पीतलनगरी की फैक्टरियों में आकर उत्पाद नहीं देख पाते थे। यहां के निर्यातकों को दिल्ली या मुंबई जाकर अपने उत्पाद दिखाने पड़ते थे। अब हाईवे सिक्स लेन हो गया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद से दिल्ली तक का सफर दो से ढाई घंटे में पूरा हो जाता है। इसलिए दिल्ली के बजाय लखनऊ व कानपुर को वायु मार्ग से जोड़ा गया है। अब तक बस से लखनऊ जाने में सात घंटे व ट्रेन से सफर करने में साढ़े पांच घंटे लगते हैं। हवाई जहाज से यह सफर एक घंटे में पूरा हो जाएगा। इसी तरह कानपुर के लिए भी एक से सवा घंटा लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें