फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दिवाली मनाने गांव जा रहे फाइनेंस कंपनी के एडीओ की हादसे में माैत

Mon, 20 Oct 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी   में  सड़क दुघर्टना में मृतक जितेंद्र सिंह का फाइल फोटो-स्रोत परिजन
विज्ञापन
बिलारी। मंडी धनाैरा से दिवाली मनाने के लिए अपने गांव जा रहे बाइक सवार फाइनेंस कंपनी के एडीओ जितेंद्र सिंह (28) की कार की टक्कर से माैत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कार और उसके चालक का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर बिलारी के गांव हाथीपुर गांव के सामने शनिवार देर रात दस बजे हुआ। थाना कुढ़फतेहगढ़ (संभल) के गांव लच्छमपुर लखनेटा गांव निवासी यादराम सिंह का बेटे जितेंद्र सिंह अमरोहा जिले के मंडी धनौरा में एक फाइनेंस कंपनी में सीनियर एडीओ के पद पर तैनात थे। अधिकतर समय मंडी धनौरा में ही रहते थे।
शनिवार रात जितेंद्र सिंह गांव में दिवाली मनाने के लिए बाइक से मंडी धनौरा से मुरादाबाद और बिलारी होते हुए वह अकेला ही घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे पर हाथीपुर गांव के सामने आई तभी बिलारी से मुरादाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने जितेंद्र की बाइक को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को कुंदरकी पीएचसी के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जितेंद्र हालांकि सिर पर हेलमेट लगाए हुए थे। कार की जोरदार टक्कर से वह सड़क पर गिरने से वह गंभीर घायल हो गए, जिससे उनकी जान नहीं बच पाई रविवार सुबह जितेंद्र के पिता यादराम सिंह ने थाना बिलारी में तहरीर देकर स्कॉर्पियो के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार सुबह जितेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना बिलारी प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है।

बिलारी   में  सड़क दुघर्टना में मृतक जितेंद्र सिंह का फाइल फोटो-स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें