फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। एक गांव निवासी युवती से शादी का वादा कर दुष्कर्म, जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित और शादी से इंकार करने के मामले में मुजफ्फरनगर जनपद निवासी एक युवक के खिलाफ रविवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी युवती की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि मेरठ में जीएनएम की पढ़ाई करने के दौरान मुजफ्फनगर जिले के थाना मीरापुर अंतर्गत मुखलमपुरा निवासी गुड्डू कुमार से निकटता हो गई। गुड्डू ने जब शादी करने का प्रस्ताव रखा तब दोनों परिवारों की सहमति के बाद दो फरवरी 2025 को गुड्डू के अलावा उसके पिता भाई, भाभी और बहन समेत कई लोग उसके घर आए। इस दौरान तिलक और गोदभराई की रस्म पूरी की गई।
युवती का आरोप है कि जब आरोपी उनके घर आया तब परिवार के लोग बाहर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। आरोपी ने शीघ्र शादी करने का भरोसा देते हुए उससे जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि बीती 10 मार्च को जब उसने आरोपी से मोबाइल पर बात कर शीघ्र शादी करने को कहा तो आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए अपमानित कर धमकाया और शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी गुड्डू कुमार के खिलाफ शादी का वादा कर दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें