फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रधान और विपक्षी गुट में मारपीट

Sun, 03 Aug 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
डिलारी। सिहाली में झगड़े के दौरान चलते लाठी डंडे - फोटो : अमरोहा
विज्ञापन
डिलारी। क्षेत्र के गांव सिहाली खददर के ग्राम प्रधान फिरोज का विपक्षी गुट रफी हुसैन आदि के बीच झगड़ा हो गया । विरोधी पक्ष ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में धांधली के आरोप लगा कर जांच करा चुका है।
विज्ञापन

इस बात को लेकर दोनों पक्षों में शनिवार को पहले दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसों के साथ लाठी-डंडे चले। क्षेत्र के गांव मुडिया गन्नू निवासी ग्राम प्रधान फिरोज खान ग्राम पंचायत सिहाली ,खददर का वर्तमान प्रधान है। उनका कहना है कि सिहाली खददर में उसके पिता इंतजार हुसैन व ताऊ जैबुल नाई की दुकान पर बैठे थे।
तभी विरोधी पक्ष के आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर पीड़ित के पिता इंतजार हुसैन को घायल कर दिया । दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि हमने ग्राम प्रधान के द्वारा कराए विकास कार्यों की जांच कराई थी। इसी बात को लेकर ग्राम प्रधान का पिता व ताऊ गालियां दे रहा था । हमने विरोध किया तो उसने अपने साथियों के लाठी डंडों से हमला कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें