फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मायके-ससुराल पक्ष में मारपीट, दोनों ओर से प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भटावली गांव में महिला के मायके और ससुराल पक्ष के बीच मारपीट हुई। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहरून ने पति उस्मान समेत पांच ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट व तीन तलाक का आरोप लगाया है। जिसमें उसने बताया कि उसे ढाई लाख रुपये और कार की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। मायके वालों के आने पर ससुरालियों ने उनसे भी मारपीट की। जिसमें चाचा मोमीन व भाई शाहरुख चोटिल हुए। दूसरे पक्ष से अफसाना ने शहरून के मायके पक्ष के दस नामजद लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। अफसाना के 18 नवंबर को उनके घर में घुसकर मारपीट हुई, जिससे पिता अब्दुल वहीद गंभीर घायल हुए। एसपी सिटी कुमार रणा विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें