मुरादाबाद के चित्रगुप्त इंटर कालेज से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा देकर बाहर ?
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की परीक्षा में सोमवार को पहले दिन 14462 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मंगलवार को भी परीक्षा होगी और 15864 अभ्यर्थियों का पंजीकरण है। पहले दिन करीब 50 फीसदी से ज्यादा ने परीक्षा छोड़ दी।
अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर के मुताबिक यूपीएसएसएससी की परीक्षा के लिए 27 केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को दोनों ही पाली में 31728 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। सुबह दस बजे की पाली में पंजीकृत 15864 अभ्यर्थियों में से 6988 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोपहर तीन बजे की पाली में भी 15864 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था और इनमें 7474 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि परीक्षा पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा ड्यूटी में 28 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी दोनों ही पाली में 31728 अभ्यर्थियों का पंजीकरण है।