कुंदरकी। मकर संक्रांति के अवसर पर कुंदरकी विधानसभा के नगर और ग्रामीण इलाके में 305 स्थानों पर विधायक रामवीर सिंह द्वारा सामूहिक रूप से खिचड़ी भोज हुआ। लगभग सवा लाख लोग खिचड़ी भोज में शामिल हुए हैं। इनमें जिपं सदस्य, प्रधान, बीडीसी के अलावा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी और नागरिकों ने एक साथ बैठकर खिचड़ी का आनंद लिया।
विधायक रामवीर सिंह ने ग्राम भदासना,मूंडापांडे, अहरौला, रोंडा, लालाटीकर, रसूलपुर नंगली, नानपुर, नया गांव, सैफपुर पल्ला, मछरिया, डोमघर, कुंदरकी, डींगरपुर, जटपुरा आदि में खिचड़ी भोज में शामिल रहे। इस अवसर पर विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति का त्योहार हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। खिचड़ी भोज जैसे आयोजन आपसी सौहार्द बढ़ाते हैं और मेल-मिलाप का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता और अखंडता का संदेश देते हैं और भेदभाव को समाप्त करते हैं। कार्यक्रमों में विधायक प्रतिनिधि विक्की ठाकुर, मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप, बबलू जाटव , महेंद्र सैनी, नीरज चंद्रा, ब्लॉक प्रमुख डॉ नवदीप यादव, मनोज ठाकुर, अरविंद ठाकुर, संजय दिवाकर, गौरव ठाकुर, अजीम मलिक, सुभान, बाबू पाशा, मंसूर रजा, अरकान आदि उपस्थित रहे।
फोटो संख्या एक, दो और तीन भेजे गए हैं,