फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संकुल खेलों में छात्राओं ने ऊंची कूद में जीते पदक

Fri, 25 Sep 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के शंकर सहाय हर सहाय कन्या इंटर कॉलेज में संकुल खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन गुरुवार को लंबी कूद और ऊंची कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विज्ञापन




लंबी कूद के जूनियर वर्ग में कंचन ने प्रथम, डॉ.देवेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की रेन्सी पाल ने द्वितीय तथा शंकर सहाय हर सहाय कन्या इंटर कॉलेज बिलारी की सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में शंकर सहाय हर सहाय कन्या इंटर कॉलेज की काजल प्रथम, श्रीमती मीरा अग्रवाल इंटर कॉलेज अमरपुर काशी की अनीशा द्वितीय और राजकीय अभिनव विद्यालय नारायणपुर देवा की कामिनी तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में श्रीमती मीरा अग्रवाल इंटर कॉलेज अमरपुर काशी की स्वेच्छा ने प्रथम, शंकर सहाय हर सहाय कन्या इंटर कॉलेज की शानू ने द्वितीय और आरआर इंटर कॉलेज बिलारी की कामिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।



ऊंची कूद के जूनियर वर्ग में डॉ. देवेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की नैंसी पाल प्रथम, राजकीय अभिनव विद्यालय नारायणपुर देवा की कंचन द्वितीय और कृषि औद्योगिक इंटर कॉलेज अमरपुर काशी की रितु तृतीय रहीं। सब जूनियर वर्ग में श्रीमती मीरा अग्रवाल इंटर कॉलेज अमरपुर काशी की तेजस्वी ने प्रथम, आरपी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज स्योंडारा की प्रियांशी ने द्वितीय और शंकर सहाय हर सहाय कन्या इंटर कॉलेज बिलारी की काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में सानू प्रथम, कामिनी द्वितीय और प्रतिज्ञा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन




प्रतियोगिताओं में शंकर सहाय हर सहाय कन्या इंटर कॉलेज के अलावा राजकीय अभिनव विद्यालय नारायणपुर देवा, राम रतन इंटर कॉलेज, राजकीय विद्यालय सरथल बेहटा, कृषि औद्योगिक इंटर कॉलेज अमरपुर काशी, श्रीमती मीरा अग्रवाल इंटर कॉलेज अमरपुर काशी, डॉ. देवेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज नागलिया जट और आरपी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज स्योंडारा की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुनीता राठौर, खेल प्रभारी सीमा सिंह, प्रिया आर्य, ऋषिपाल सिंह यादव, विवेक यादव, पूजा, राधिका, पुनीत, आदित्य, वरिष्ठ लिपिक राकेश कुमार, सुरेंद्र सक्सेना, राजीव शर्मा, अनवर हुसैन, राजेश यादव और अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें