कुंदरकी(मुरादाबाद)। संभल से मुरादाबाद जा रही डेमो ट्रेन से महिला गार्ड गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद घायल महिला में ट्रेन में चढ़ाया गया। महिला गार्ड को पहले रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद साईं अस्पताल भेज दी गई। यह हादसा कुंदरकी स्टेशन से निकलते ही हुआ है।
बुधवार दोपहर संभल से ट्रेन संख्या (74303) अप डाउन मुरादाबाद को जा रही थी। मुरादाबाद चंदौसी रेलवे ट्रैक से यह ट्रेन जब कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम चकफाजलपुर और गदीपुर किलोमीटर 15/4 और 5 पोल के नजदीक से गुजर रही थी तभी महिला गार्ड सुमन चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तब यात्रियों ने शोर मचाया तब ट्रेन चालक ने ट्रेन को रोका और यात्रियों की मदद से महिला गार्ड को ट्रेन में चढ़ाया गया। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल में दे दी थी। ट्रेन के पहुंचने से पहले ही मुरादाबाद स्टेशन पर एंबुलेंस बुला ली गई थी। इसके बाद महिला को रेलवे चिकित्सालय में भर्ती कराया। देर शाम महिला गार्ड के स्वास्थ्य की जानकारी लेने रेलवे अधिकारी रेलवे अस्पताल पहुंच गए। महिला गार्ड के पति अमित कुमार भी रेलवे में गार्ड के पद पर तैनात हैं। बुधवार देर रात सुमन साईं अस्पताल में भर्ती कराई गई हैं।