फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हिंदू कॉलेज में फीस बढ़ी, लेकिन नहीं मिले प्रॉस्पेक्टस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज में चल रही दाखिला प्रक्रिया के तहत पंजीकरण शुल्क में बढ़ोतरी की गई, लेकिन विद्यार्थियों को प्रॉस्पेक्टस नहीं दिया गया। इसके कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि प्रॉस्पेक्टस में दाखिले से जुड़ी तमाम जानकारियां होती हैं। प्राचार्य का कहना है कि हिंदू कॉलेज में पहले चरण के पंजीकरण के बाद बृहस्पतिवार को दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सिर्फ बीएससी बायो की ही सीटें भर पाई हैं। शेष सीटों पर शुक्रवार से दूसरे चरण के पंजीकरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डेढ़ सौ रुपये जमा करके पंजीकरण कराना होता है। इसके बाद हिंदू कॉलेज की वेबसाइट पर कॉलेज स्तर का पंजीकरण तीन सौ रुपये जमा कर किया जाता है। विद्यार्थियों का कहना है कि पिछले साल तक पंजीकरण शुल्क दो सौ रुपये था। इस साल सौ रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई। कॉलेज प्रशासन ने बतायाकि इसी में प्रॉस्पेक्टस की फीस भी जुड़ी है।
विद्यार्थियों का कहना है कि दाखिला प्रक्रिया की जानकारी के लिए प्रवेश समितियों से प्रॉस्पेक्टस देने के लिए कहते हैं तो वह दाखिला के बाद प्रॉस्पेक्टस लेने की बात कहते हैं। विद्यार्थियों के अनुसार दाखिला के समय ही प्रॉस्पेक्टस की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है, क्योंकि प्रॉस्पेक्टस में तमाम जानकारियां लिखी होती हैं, जिसके लिए उन्हें खिड़की-खिड़की भटकना पड़ता है।
विज्ञापन


इनसेट...
अब तक हुए दाखिलों की स्थिति
संकाय दाखिला
बीए 1285
बीकॉम 853
बीएससी बायो 560
बीएसी गणित 277

^&&&&&&&&&
कॉलेज में शुरू की गई हेल्पडेस्क पर प्रतिदिन दस से 12 विद्यार्थियों की समस्याएं आती हैं, जिसमें उन्हें संकायों, प्रवेश समितियों, प्रवेश प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी लेनी होती है। यह सब जानकारियां प्रॉस्पेक्टस में होती हैं। जब हमने कॉलेज प्रशासन से प्रॉस्पेक्टस की मांग की तो उनके पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं था। पता चला है कि अभी तक प्रॉस्पेक्टस छपे ही नहीं हैं। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर ज्ञापन दिया जाएगा। - सरल शर्मा, प्रांत सह संयोजक एबीवीपी



पंजीकरण ऑनलाइन हो रहे हैं और प्रॉस्पेक्टस ऑफलाइन देने हैं। जल्द ही प्रॉस्पेक्टस बांटने की व्यवस्था कर विद्यार्थियों को उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। - प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत, प्राचार्य, हिंदू कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें