फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पांच बच्चों के पिता पर जबरन निकाह करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पांच बच्चों के पिता पर ब्लैकमेल कर जबरन निकाह करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने लुभावने सपने दिखाकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसकी अश्लील वीडियो बना ली। डेढ़ वर्ष पूर्व आरोपी ने जबरन निकाह कर लिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने रविवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी ट्रांसपोर्टर है। निकाह के बाद उसे पता चला कि आरोपी पहले से विवाहित है और उसके पांच बच्चे हैं। आरोप है कि कुछ दिन तो उसने उसे ठीक से रखा। फिर उससे दो लाख रुपये और दहेज की मांग करने लगा। उसने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर उसकी मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उसने और उसकी पहली पत्नी ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि 31 अक्तूबर को आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने उसका गला दबाया। फिर डंडों और धारदार हथियारों से उसे पीटकर घायल कर दिया। मांग को लेकर उसे धक्के देकर अपने घर से निकाल दिया। कोतवाल ने बताया कि घायल युवती का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। उसकी शिकायत की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें