फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ससुर ने की दुष्कर्म की कोशिश, पति ने प्रेस से जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ दिल्ली स्थित उसकी ससुराल में दरिंदगी की गई। ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शिकायत करने पर पति ने उसे निर्वस्त्र कर प्रेस से जलाया है। मायके पहुंची पीड़िता ने नागफनी थाने में पति, ससुर समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 20 फरवरी 2025 को दिल्ली में लक्ष्मी नगर क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुर उसे तंग कर रहा था। 10 अक्तूबर 2025 की रात ससुर कमरे में घुस गया और उसने युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर छत पर सो रहा पति आया तो ससुर भाग गया।
पति ने घर की बदनामी का हवाला देकर उसे शांत करा दिया। इसके बाद वह पीड़िता को मायके छोड़ने आ गया। कुछ दिन बाद पति-पत्नी वापस दिल्ली गए तो ससुर ने फिर से गलत हरकतें शुरू कर दी। आरोप है कि पति पीड़िता को कमरे में ले गया और उसे निर्वस्त्र कर प्रेस से जला दिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पति, ससुर, सास, देवर, देवरानी और देवरानी के मौसेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें