फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सीएम से मिलेंगे किसान, मांग पूरी नहीं हुई तो लखनऊ कूच करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने बागपत पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 30 जून को लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करने का एलान किया है लेकिन उससे पहले मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगा है। संगठन के जिलाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि यदि मुरादाबाद में सीएम से मिलने का समय नहीं मिला तो अगले दिन कार्यकर्ता लखनऊ कूच करेंगे।
विज्ञापन

भाकियू (तोमर) के जिलाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि बागपत के थाना सिंघावली अहीर के ग्राम चिरचिटा में 15 जून को एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के मामले में न्याय न मिलने पर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने आरपार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। बागपत पुलिस प्रशासन पर संवेदनहीन होने का आरोप आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि 29 जून को मुरादाबाद में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि मुलाकात में समाधान नहीं निकलता है या मुलाकात नहीं होती तो संगठन अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ कूच करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें